फोटो-5- प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले में दुष्कर्म व ताबड़तोड़ हत्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर विरोध जताया। मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर से हाथों में झंडे व बैनर लेकर जुलूस निकाला। तहसील परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार को सौंपे पत्र में कहा गया कि जिले में इन घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत है। सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता है।
पुलिस प्रशासन घटनाएं रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। किशोरी के साथ गैंगरेप और हत्या, पूर्व प्रधान की पीट पीट कर हत्या जैसी घटनाएं बता रही हैं कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस मौके पर अंकित सिंह, युवराज सिंह, सूरज, राजकुमार ओझा, प्रेमचंद्र, संजय करवरिया, अनिल शुक्ला, संतोष भरद्वाज आदि मौजूद रहे।