फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र विकास की रीढ़, इसे करें मजबूत

विज्ञापन
राजापुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने नगर पंचायत राजापुर के राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत जनता को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बूथों पर युवा मतदाताओं के लिए वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। माडल बूथ भी बनाए जाएंगे। कहा कि देश का लोकतंत्र विकास की रीढ़ है इस रीढ़ को मजबूत करने के लिए मतदान करना सभी का अधिकार है। कहा कि जिस बूथ का एजेंट बनेगा वह उसी बूथ का मतदाता हो तथा वैक्सीन की दोनों डोज लगी हो और पहचान पत्र हो।
उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि आप लोगों ने जो समस्याएं बताई हैं उनका निस्तारण कराया जाएगा। उप जिलाधिकारी राजापुर प्रमोद कुमार झा से कहा कि बूथ लेबल अफसरों को निर्देश दिए जाएं कि मतदाता पर्ची समय से बंट जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत राजापुर से कहा कि नगर में लगातार सफाई अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने कहा कि राजापुर में 12 बूथ हैं। बूथ लेबल ऑफिसर एवं हम सब लोगों ने डोर टू डोर मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक किया है। जिससे इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा। तहसीलदार राजापुर श्रीराम केवल त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बी एन कुशवाहा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
लोकतंत्र की पहचान मत, मतदाता और मतदान
चित्रकूट। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने रविवार को वार्ड नंबर 17 कुबेरगंज में मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वीप विद स्वीप कार्यक्रम में सफाई पर जोर दिया जा रहा है। टूटी नालियां, हैंडपंप आदि जन समस्याओं का भी ध्यान है। उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव, डीआईओएस बलिराज राम, ईओ रामअचल कुरील, नायब तहसीलदार आरएन त्रिपाठी, जिला समन्वय स्वच्छ भारत मिशन शिवा कुमार, लेखपाल पुरुषोत्तम शुक्ला, स्वीप आइकन सुरेश प्रसाद आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें