चित्रकूट। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन बांदा क्षेत्र ने रविवार को आरोग्य धाम में विद्युत व्यवस्था सुधार गोष्ठी और क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया।
विज्ञापन
ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ पावर डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके त्रिवेदी ने कर्मियों की नियुक्ति, अतिभारित परिवर्तकों की क्षमता वृद्धि और जर्जर एबीसी केबल बदलने समेत अन्य मांग रखी। मुख्य अतिथि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा के निदेशक (तकनीकी) मनोज कुमार श्रीवास्तव रहे।
अधीक्षण अभियंता विद्युत प्रेषण मंडल बांदा अजय कुमार श्रीवास्तव, संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जीवी पटेल, केंद्रीय महासचिव बलबीर यादव, प्रांतीय महासचिव आरए कुशवाहा, अंचल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सिंह, संरक्षक सिद्दीक अहमद, डीसी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।