कलेक्ट्रेट गेट पर ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड्स।
- फोटो : अमर उजाला
लगातार एक सप्ताह तक पूरे प्रदेश में मानदेय व अन्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग कर रहे होमगार्डों की मांग सरकार ने पूरी कर दी तो गुरुवार से सभी होमगार्ड खुशी से ड्यूटी पर लौटे।
कोतवाली से लेकर जिले के सभी थानों में होमगार्डों ने आमद कराई।
कलेक्ट्रेट के पास मौजूद कुछ होमगार्डों ने बताया कि सपा सरकार ने उनकी मांग पूरी कर दी है। सभी का मानदेय सौ रूपया प्रतिदिन बढ़ाया गया और नियमित ड़्यूटी में रखने की भी मांग मान ली गई है। जिससे सभी होमगार्ड व उनके परिजन खुश हैं।
उधर होमगार्डों के ड्यूटी पर लौटने पर कोतवाली, कलेक्ट्रेट व थाने में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को भी मदद मिली।