फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी है डायरिया-बुखार का प्रकोप, दो रिफर

Thu, 11 Aug 2016 10:44 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में डायरिया व बुखार का प्रकोप जारी है। गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों को इलाहाबाद रिफर किया गया।
विज्ञापन


उधर, अमिलिहा जिला अस्पताल में डायरिया व बुखार पीड़ितों में आशीष पुत्र मूलचंद्र निवासी चौरा, आनंद पुत्र सुरेश निवासी गोलतालाब कर्वी, श्रीराम पुत्र कृष्णकुमार निवासी टिटिहरा, मंदरी पत्नी बाला निवासी तेजीपुर, शाहिदा बेगम पत्नी जब्बार निवासी उटारखाना, शबीना पुत्री दीनमोहम्मद निवासी कंठीपुर, नीतू पत्नी राधेश्याम निवासी तरौंहा व सुरेश पुत्र मैका निवासी कपसेठी को भर्ती कराया गया। जिसमें से आनंद व आशीष की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रिफर किया गया।
विज्ञापन


सदर ब्लाक के अमिलिहा गांव में डायारिया फैलने की खबर अमर उजाला में छपने के बाद गुरुवार को सीएमओ डा. अनीता सिंह के निर्देश पर दो डाक्टरों की टीम गांव पहुंची। सीएमओ ने बताया कि एक दर्जन बच्चों को डायरिया व बुखार की दवाएं दी गई हैं। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। हैंडपंप व नालियों के आसपास जमा पानी में दवा का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें