चित्रकूट। नगर पालिका चित्रकूट परिषद में कार्य करने वाले संविदा सफाई कर्मियों ने समय से मानदेय सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी को पत्र सौंपा। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण की मांग की है।
कर्मचारियों ने बताया कि नगर पालिका चित्रकूट परिषद में सफाई करने वाले संविदा कर्मियों की कई वर्षोें से लंबित मांगों का निराकरण नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों का शोषण बढ़ गया है। समय से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। ईपीएफ के नाम से धनराशि काट ली जाती है जिसका कोई लेखा जोखा नहीं हैं। मांग की कि संविदा कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए। सफाई के लिए नए उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। संविदा कर्मियों को स्थायी किया जाए।
इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्रवण मलिक, करन, अंकुल, महावीर, रोहित, विनय, आदि मौजूद रहे।