चित्रकूट। मऊ ब्लाक प्रमुख शिवाकांत त्रिपाठी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें 80 में 55 सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। बीडीसी ने आरोप लगाया है कि ब्लाक प्रमुख विकास कार्यों की योजनाओं में अनियमितता कर रहे हैं। इनकी जांच कराई जाए।
क्षेत्र पंचायत सदस्य भागवत द्विवेदी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को पत्र सौंपा गया। जिसमें बेटा, शारदा प्रसाद, गनपत, दीपनारायण, मिथिलेश उर्मिला, रामशंकर, प्रेमिला, चमेलिया, राजेश कुमार, तुलसी प्रसाद , राजेश, सोनू सिंह, आशीष संतोष कुमार, राजधर, खुशीलाल, शीलू, गीता, रेखा पार्वती, अनिल, पार्वती रमाशंकर आदि मौजूद रहे।
पत्र में आरोप लगाया कि ब्लाक प्रमुख बैठक नहीं बुलाते, कई समितिया अपनी मर्जी से बनाया। विकास कार्य में धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। वार्षिक कार्य योजना भी मनमाने तरीके से बनाई जाती है। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी 20 जुलाई को 57 सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ अविश्वास जताया था लेकिन हाईकोर्ट से स्टे होने के कारण उस पर बहस नहीं हो सकी थी।