चित्रकूट। समाजवादी पार्टी छात्र सभा ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राआेें पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
सोमवार को सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव मनोज यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओें ने सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि बीएचयू की छात्राएं छेड़खानी की घटना को लेकर शांति पूर्ण तरीके से धरना दे रही थी। जिन पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। कुलपति ने जबरन छात्राओं से छात्रावास खाली करवाया है। छात्राओं के खिलाफ फर्जी मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जांच कर विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर छात्र सभा के संजय सिंह, उज्जवल गुप्ता, आलोक चौहन, राहुल, विमल पटेल, शाहरूख खान, हीरालाल यादव, रजत दुबे, रोहित कुमार, चुक्कन यादव आदि मौजूद रहे।