फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाढ़ से हुए नुकसान का सही सर्वे कराने की मांग

Wed, 16 Sep 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
15 सीकेटीपी-23-पंचायत के दौरान बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। बाढ़ और अतिवृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग पर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को जिले की चार तहसीलों में किसान पंचायतें कीं। किसानों ने प्रशासन पर सही सर्वे न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तीरथ सिंह फौजी ने मऊ, राजापुर, मानिकपुर और सदर तहसील कर्वी में पंचायतें आयोजित कीं। राजापुर में शिवदयाल सिंह बघेल ने एसडीएम पूजा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा और फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की। मऊ में अजीत कुमार शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर सर्वे सही नहीं हो रहा है, जिससे किसानों में आक्रोश है।
मानिकपुर में राधेश्याम सिंह ने बताया कि बाढ़ से कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और परिवार बेघर हो गए हैं। उन्होंने सर्वे में अनियमितता का आरोप लगाया। युवा विंग के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने मकानों के लिए नियमानुसार आवास लाभ देने की मांग की। गोशाला से पशुओं को छोड़े जाने का मुद्दा भी उठाया गया। इस दौरान सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें