चित्रकूट। अतिवृष्टि और बाढ़ से जनपद के 39 गांवों के 15,207 लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें कर्वी के रामघाट सहित 19 गांव, मानिकपुर के 10 और राजापुर के 10 गांव शामिल हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 688 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। प्रभावितों में 32,470 लंच पैकेट पका भोजन वितरित किया गया है।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि शासन से प्राप्त 6200 राशन किटों का वितरण पूरा कर लिया गया है। मकानों को हुई आंशिक और पूर्ण क्षति के 1914 प्रकरणों में 1.05 करोड़ से ज्यादा रकम लाभार्थियों के खातों में भेजी जा चुकी है।
शेष प्रकरणों में भुगतान की कार्रवाई तेजी से की जा रही है। कृषि क्षति के तहत 1818 लाभार्थियों का डाटा फीड किया गया है, जिसमें 1048.858 हेक्टेअर फसल प्रभावित हुई है। (संवाद)