चित्रकूट। दीपावली मेले में रामघाट की सजावट और रोशनी ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी ने महिलाओं की मुश्किलें बढ़ा दीं। घाट पर पेयजल और शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं को परेशान होना पड़ा। उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ा। कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर से रामघाट पहुंचीं रानी देवी, शिखा सिंह, रूपरानी और राधा रस्तोगी ने बताया कि घाट पर सजावट समेत अन्य व्यवस्थाएं तो ठीक थीं, लेकिन पेयजल और शौचालय की सुविधा का पता नहीं था।
प्रशासन ने बांटा फल और हलवा
चित्रकूट। परिक्रमा मार्ग पर लगातार बढ़ती भीड़ और लंबी दूरी तय कर रहे श्रद्धालुओं की मदद के लिए प्रशासन ने भी पहल की। पुलिस की ओर से परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं को फल और हलवा वितरित किया गया। सीओ सतेंद्र सिंह, कोतवाल अभयराज सिंह, एसआई यदुवीर सिंह सहित अन्य रहे।