फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सड़क हादसे में ट्रैफिक सिपाही सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के तीन अलग-अलग सड़क हादसे में यातायात सिपाही सहित छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के पिपहरी निवासी जय नारायण सिंह (40) व शिवराज सिंह (28) बाइक से अमावस्या मेला में आए। रामशैया के पार्किंग के पास केवटरा निवासी मिथलेश (50) व भरथौल निवासी पप्पू (55) की बाइक से टक्कर हो गई। चारों घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं डीएम कार्यालय के सामने पिकअप ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। इसमें प्रतापगढ़ के केशवगढ़ निवासी महेश कुमार विश्वकर्मा (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया। यातायात सिपाही शफीक अहमद (39) को पुरानी कोतवाली के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें