चित्रकूट। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचन में स्वीप योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्रों में मॉडल बूथ बनाए जाने के संबंध में बैठक की।
अधिशासी अधिकारियों को बूथों पर छाया, पानी का प्रबंध तथा कुछ बूथों को मॉडल बूथ बनाकर सजावट कराने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव से कहा कि तैयारियों की इसकी समीक्षा करें, उन्होंने डीआईओएस तथा बीएसए को निर्देश देकर माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालयों में बूथों में अच्छी सजावट करके मॉडल बूथ बनाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जो आदर्श बूथ बनाए जाए तो वहां पर किसी संस्था आदि का नाम नहीं दर्शाया जाएगा। जहां पर सखी बूथ बनाए जाए वहां पर भी अच्छी सजावट करें। उन्होंने तहसीलदारों, अधिशासी अधिकारियों से कहा कि बूथ लेवल आफीसरों की समीक्षा करके शत-प्रतिशत मतदाता पर्ची वितरण करना सुनिश्चित करें।