fचत्रकूट। सहकारी समितियों व सहकारी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक में चित्रकूट धाम मंडल के संयुक्त आयुक्त व संयुक्त निबंधक एसएन त्रिपाठी ने कर्ज माफी योजना अंतर्गत किसानों की फीड़िग प्रगति की समीक्षा की।
जिसमें कई बैंक शाखा के अधिकारियों को काम अधूरा मिलने पर फटकार लगाई। तीन दिन के अंदर फीडिग पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। बैठक में सहकारी समिति के संचालकों में खाद का स्टाक न मिलने के शिकायत की।
विज्ञापन
मुख्यालय के जिला पंचायत सभागार में आयोजित सहकारिता विभाग से जुडे़ सभी अधिकारियों के साथ बैठक संयुक्त निबंधक सहकारिता एसएन त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की योजना के अनुसार किसानों को कर्जमाफी के लिए बैंक फीड़िग का काम जल्द पूरा करे।
जिले की कुछ शाखाओं की आनलाइन फीडिग अधूरी होने पर नाराजगी जताई और इसे जल्द पूरा होने के निर्देश दिए। बैठक में लोहदा व सरधुवा के सहकारी समिति के संचालकों ने खाद का स्टाक न होने की शिकातय की।
कहा कि कई बार अधिकारियों को पत्र भी लिखा गया है। बैठक में नरेंद्र सिंह, एआर समेत सभी बैंक प्रबंधक मौजूद रहे।