फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 20 Jun 2017 11:13 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
Police Seiged Property - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरैंया(चित्रकूट)। संदिग्ध अवस्था में महिला की आग से जलकर मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न का अरोप लगाकर हत्या करने की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने पति व उसके मामा को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
      जानकारी के अनुसार शिवरामपुर के धौरही माफी निवासी हनुमान यादव की पुत्री सुनिता देवी (24) क ा विवाह 2011 में हनुआ के उसरीपुरवा निवासी सोनू यादव पुत्र बबुलिया के साथ हुआ था। सोमवार की रात को ससुराल में अज्ञात कारणों के चलते सुनीता आग से झुलस गई। उसके पति ने बताया कि आग लगने की जानकारी नहीं है। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मंगलवार को जिला अस्पताल में मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से कई बार उसकी पुत्री को दहेज के खातिर परेशान किया जाता था। सोमवार को ससुराली जनों ने इसी कारण उसकी पुत्री को जलकार मार डाला है। थाने में पति समेत मामा,ससुर,देवर,ननद व चाचा,चाची के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष साजिद खान ने बताया कि तहरीर के बाद आरोपी पति व उसके मामा सुशील उर्फ बरिया को पूछतांछ के लिए पकड़ गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतका के एक वर्ष का एक पुत्र है। थानाध्यक्ष साजिद खान ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें