स्टेशन में पानी के लिए तरसते है यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर(चित्रकूट)। मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित मारकुंडी रेलवे स्टेशन में हैंडपंप न होने के कारण यात्री पानी के लिए भटक रहे हैं। इस स्टेशन मे एक भी प्याऊ नहीं है। एक हैंडपंप लगा है लेकिन कई वर्षों से खराब चल रहा है।
सोमवार की सुबह रेल यात्री पानी के लिये इधर-उधर भटकते देखे गए। यहां टैंकर द्वारा द्वारा पानी तो सप्लाई की जाती है लेकिन टैंकर आते ही रेलवे कालोनी के कर्मचारी पानी का स्टाक लेकर घरों में रख लेते हैं इसके बाद पूरा दिन टैंकर खाली खड़ा रहता है। रेलवे स्टेशन होने के बावजूद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इसके अलावा यहां शौचालय भी नहीं हैं। जिससे सबसे ज्यादा महिला यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय सचिन वंदन त्रिपाठी ने डीआरएम इलाहाबाद को पत्र लिख कर पानी की उपलब्धता व शौचालय निर्माण की मांग की है।