फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा लदे ट्रक से गिरे युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो=9- रामकिशोर- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। भूसा लदे ट्रक से गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजापुर थाना के अनीपुर गांव के रामकिशोर (20) अपने पिता शिव प्रसाद व अन्य मजदूरों के साथ ट्रक में भूसा भरकर कौशांबी जाने के लिए निकले। ये सभी लोग ट्रक के ऊपर बैठ गए थे। पहाड़ी कस्बे के पास ब्रेकर पर उछलने से रामकिशोर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता ने पुलिस के सहयोग से सीएचसी पहुंचाया। गंभीर दशा में डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मंझनपुर अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कस्बे के स्थानीय लोगों ने ब्रेकर हटवाने की मांग की है। दो भाइयों में रामकिशोर बड़ा था। मां रंपतिया का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें