चित्रकूट। खेत से सिंचाई कर घर लौटे किसान के पेट में अचानक दर्द शुुरू हुआ। परिजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टर ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय किसान की मौत हो गई। परिजनों ने दावा किया है कि ठंड लगने से मौत हुई है वहीं डाक्टरों ने बताया कि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही होगी।
मामला सदर तहसील क्षेत्र के कोठिलिहाई गांव का है। स्थानीय किसान धर्मराज (55) पुत्र रामभवन के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की देर शाम को वह खेत से घर आए तो ठंड लगने के साथ पेट दर्द होने की बात कही। कूुछ ही देर में परिजन उन्हें लेकर शहर के प्राइवेट अस्पताल पहुंचे जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। अस्पताल में भी डाक्टरों ने मृत होने की पुष्टि की। मृतक की पत्नी रामसखी व मां सूरतिया ने दावा किया कि ठंड लगने से मौत हुई है। जिला अस्पताल के डा. एमसी वर्मा ने बताया कि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही होगी। मृतक के चार पुत्र एक पुत्री है।