फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरा लगवाने वाली महिलाएं अपनी शंका सुलझाए केयरलाईन से

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन की शुरुआत की गयी है। महिलाओं ने इसे विकल्प के तौर पर चुना तो है पर किसी भी तरह की समस्या होने पर सलाह लेने के लिए अभी भी कतराती हैं। उनकी हर तरह की शंकाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अंतरा केयरलाइन की शुरुआत की है।
विज्ञापन

अंतरा केयरलाइन के टोल फ्री नंबर 18001033044 के जरिए महिलाएं इससे जुड़ सकती हैं। साथ ही मन में उठने वाले सवालों, जिनके बारे में किसी पूछने पर हिचकिचाती हैं, उनके बारेे में इस टोल फ्री नंबर से अपने सवालों के जवाब घर बैठे ही ले सकती हैं। टोल फ्री नंबर डायल करने पर अंतरा से जुड़ी हर समस्या की उचित सलाह परामर्शदाता से मिल जाती है। अंतरा इंजेक्शन लगवाते ही महिला को अंतरा केयरलाइन पर अपने को पंजीकृत करवाना चाहिए। रजिस्टर्ड होने के बाद महिला को केयर लाइन से अगले इंजेक्शन की तारीख भी याद दिलायी जाती है। टोल फ्री नंबर पर दी गई सभी सूचनाएं गोपनीय रखी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें