चित्रकूट। मैनहाई गांव के गुल्लू (50) की सांस की बीमारी के चलते तबीयत खराब हो गई। बेटा पप्पू एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया। ओपीडी से इमरजेंसी वार्ड में भेजा। परिजनों ने आरोप लगाया कि आक्सीजन लगाने में देर होने पर उनकी मृत्यु हो गई।
शनिवार कोपुत्र ने बताया कि सांस की बीमारी होने के कारण डाक्टरों ने आक्सीजन लगाने के लिए कहा, लेकिन उसके पिता को जल्द ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। इसे लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक परिजनों व स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत होती रही। हंगामे जैसी स्थिति भी बनी, लेकिन बाद में शव वाहन से शव को घर भेजवा दिया है। इस संबंध में सीएमएस डा. सुधीर शर्मा ने बताया कि हंगामा होने की कोई जानकारी नहीं है। वैसे ऐसे किसी मरीज के भी लापरवाही से मौत की सूचना नहीं है।