फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

135 पॉजिटिव मिले, दो की मोत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में शुक्रवार को 135 कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिला जेल रगौली के चार बंदी भी शामिल हैं। जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। अब मृतकों की संख्या 45 हो गई है। राहत की बात यह है कि पहले से पाजिटिव मरीजों में 124 स्वस्थ होकर घर गए। अब एक्टिव केस 1553 हैं।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि शुक्रवार को सभी जगह मिलाकर कुल 3379 लोगों की जांच हुई है। इसमें 135 पॉजिटिव मिले हैं। पहले से बीमार मरीजों में दो की मौत हुई है। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम एवं उपचार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग व फायर ब्रिगेड विभाग ने सैनिटाइजेशन का कार्य किया है। जिसमें राजकीय संप्रेक्षण गृह, वृद्धावस्था आश्रम, कचहरी, शंकरगंज कर्वी, टिकरा सीतापुर, रत्नावली मार्ग, भरतपुरी, गोकुलपुरी, मिशन रोड, गांधी गंज आदि में सैनिटाइजेशन हुआ है।
-----
सीडीओ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
चित्रकूट। जिला अस्पताल में मरीजों के पर्चे न बनने और कोरोना की जांच में ढिलाई करने की शिकायत पर शुक्रवार को सीडीओ अमित आसेरी जांच करने पहुंचे। गेट पर ही कोेरेाना की जांच करने वालों से पूरी जानकारी ली। सीएमएस डा. आरके गुप्ता को निर्देश दिए कि निर्धारित समय तक सभी के पर्चे बनाकर जांच कराएं। सीडीओ ने कहा कि दिन भर की जांच रिपोर्ट उनके कार्यालय में भेजी जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें