फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह और स्वामी प्रसाद के बीच हुई डील

Mon, 08 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
परिचय- जिला अस्पताल में घायलों से बातचीत करते विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गया चरण दिनकर व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गया प्रसाद दिनकर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी को कोई सांसद या विधायक नहीं चला रहा बल्कि एक मिशन के तहत पार्टी चल रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे अन्य नेताओं के पार्टी से हटने पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भाजपा जो जातिगत कार्ड खेलना चाहती है उससे उन्हीं की पार्टी का भारी नुकसान होगा। उन्होंने अमित शाह और स्वामी प्रसाद के बीच डील होने का आरोप लगाया। वह सोमवार को डकैतों की पिटाई से घायल होने वाले ग्रामीणों का हालचाल लेने के लिए जिला अस्पताल आए थे। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


घायलों को देखने के बाद मीडिया से मुखातिब बसपा के कद्दावर नेता दिनकर ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था के बारे में सभी जान चुके हैं।  डकैतों के हमले और वसूली की घटनाएं सत्ता पक्ष के नेता और स्थानीय पुलिस मिलकर करा रहीं हैं। बसपा को कमजोर करने के लिए पार्टी से निकाले गए पूर्व मंत्री/ स्थानीय पूर्व विधायक अब अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। बसपा को किसी ने छोड़ा नहीं है बल्कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं को हटाया गया है। जिन्हें हटाया गया है वही आजकल बयानबाजी कर रहे हैं। इससे कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

बसपा एक सुपर फास्ट ट्रेन की तरह है जो अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। रास्ते में आने वाले स्टेशनों पर कुछ विरोधी लोगों को उतारा जाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुंहमांगा पद पाने की लालच में स्वामी प्रसाद मौर्य को एक उद्योगपति ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलवाया। उन्होंने दोनों के बीच भारी रकम की डीलिंग होने का आरोप लगाया। उन्होेंने कहा कि पहले से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य हैं और अब स्वामी प्रसाद के आने से पार्टी को लाभ नहीं नुकसान होगा। दोनों आपस में ही स्वजातीय का बड़ा नेता साबित करने के चक्कर में पार्टी को नुकसान करेंगे। इस विधानसभा चुनाव में इसका असर दिखेगा। इस मौके पर विधायक चंद्रभान सिंह, पूर्व मंत्री आरके सिंह पटेल, जगदीश गौतम, रामलखन निषाद, कौशलेंद्र वर्मा व शक्तिप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें