चित्रकूट। एक गुमटी पर खड़े दो युवकों से कुछ लोगों ने पहले अभद्रता की। बाद में लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक युवक के सिर में अधिक चोट लगने बेहोश हो गया। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस को सूचना दी है।
तरांव निवासी कंधीलाल ने बताया कि उसका बेटा सलमान सोमवार की देर शाम को हिमाचल प्रदेश से ट्रेन से आया था। जो शिवरामपुर रेलवे स्टेशन से अपने साथी प्रदीप कुमार के साथ घर आ रहा था। भैसौंधा पुलिया के पास गुमटी में खड़े होकर गुटका खरीदने लगा तो पहले से बैठे शीलू ने सलमान से अभद्रता कर दी। मना करने पर उसके साथ आए कल्लू, रोहित, संतोष कुल्हाड़ी व लाठी डंडा से सलमान को मारने लगे। प्रदीप ने बचाने की कोशिश की तो उसके सिर पर कुल्हाड़ी मार दी, इससे वह बेहोश हो गया। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।