चित्रकूट। बुखार और पेटदर्द से पीड़ित मासूम समेत चार की मौत हो गई। इसके अलावा जिला अस्पताल में छह मरीजों को भर्ती किया गया।
पहाड़ी के रेहुंटा निवासी सीताराम (70) को तेज बुखार और पेटदर्द होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे राजकिशोर ने बताया कि सोमवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लोढ़वारा गांव निवासी जयकरन ने बताया कि बाबा पुनिवा (65) को पेटदर्द व बुखार की दो दिनों से शिकायत थी। रविवार की रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान मौत हो गई।
रींवा जिले के बदाश रामबाग निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी छह साल की बेटी प्रांजली की चित्रकूट आते समय रास्ते में पेटदर्द के बाद उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। उसे रविवार की रात को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान मौत हो गई।
उधर, हमीरपुर मौदहा के मकरा निवासी राममनोहर की दो माह के पुत्र कृष्णा की बुखार से चलते अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसके अलावा जिला अस्पताल में मकरी निवासी इंद्रसेन, बबलू, कसहाई निवासी चुनकीदेवी, अहमदगंज निवासी रसीद कुमार, मानिकपुर निवासी छंगू, अमानपुर निवासी गुडिया देवी को बुखार पेटदर्द से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया है।