फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक सहित नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कर्वी-राजापुर मार्ग पर चकौंध गांव के पास यात्रियों से भरे ऑटो में पीछे से आई पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। इसमें सवार एक ही परिवार के आठ लोग और ऑटो चालक घायल हो गए। पिकअप लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

नोनार के कैलाश ने बताया कि वह परिवार के के साथ गांव से किराए के ऑटो से बहन के घर कर्वी स्थित बेड़ी पुलिया जा रहे थे। कर्वी-पहाड़ी मार्ग के चकौंध मोड़ के पास ऑटो में पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया। ऑटो में बैठे नोनार निवासी कैलाश नाथ, विद्या देवी, सवारिया, बेलपतिया, माया, निर्माला देवी, वसिला देवी, राकेश आदि घायल हो गए। ऑटो चालक अमर को भी गंभीर चोट लगी है। कैलाश व बेलपतिया के गंभीर चोट लगी है। इनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें