फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंए में फांसी के फंदे से लटकता महिला का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। थाना क्षेत्र के अहिरी गांव के मजरा छिवली में कुंए में महिला का शव लटकता मिला। महिला के पिता ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि बंटवारे को लेकर ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री की हत्या की है।
विज्ञापन

अहिरी गांव के मजरा छिवली निवासी ललिता पत्नी शोभा लाल का शव कुंए में लगे एक इंजन के रॉड से फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवार ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दिया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही महिला के भाई ताड़ी निवासी सखन पुत्र कल्ला ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बहन ललिता की शादी 15 वर्ष पहले छिवली गांव में शोभालाल पुत्र मोती लाल के साथ हुई थी। 7 जनवरी को बंटवारा को लेकर ससुराली जनों के बीच विवाद हुआ। इसमें उसकी बहन को मारकर कुंए में फेंक दिया गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाए। मऊ थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि अभी किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। महिला के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें