फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला के पास मिली हड़िडयां गोवंश के मौत की आंशका

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के खोपा गांव की अस्थायी गोशाला के पास गोवंशों की हड्डियां मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गोशाला में सही देखरेख न होने से गोवंशों की मौत हो रही है। जांच पर पहुंचे एसडीएम व बीडीओ ने बताया कि जो हड्डियां मिली हैं वह गोशाला के मवेशियों की नहीं हैं। किसी में टैग नहीं है। देखरेख में लापरवाही बरतने पर प्रधान व सचिव को फटकार लगाई है। यह भी दावा किया कि गोशाला की सभी मवेशी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह खोपा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गोशाला की कई गोवंश की मौत हो गई है और उनके शव गोशाला के पीछे फेंके गए हैं। एसडीएम राहुल विश्वकर्मा व बीडीओ पहाड़ी विनय कुमार मौके पर पहुंचे। दो घंटे तक जांच पड़ताल की। ग्रामीणों से बातचीत की। प्रधान राममनोहर निषाद ने बताया कि यह आरोप गलत हैं। गांव के कुछ लोग गोशाला के बाहर की मवेशी की मौत के बाद यहां फेंक जाते हैं। इसके बाद एसडीएम ने बताया कि गोशाला के सभी मवेशी सुरक्षित हैं। रखरखाव में कुछ लापरवाही है जिससे दो मवेशी बीमार हैं। जिनका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें