शिवरामपुर(चित्रकूट)। शिवरामपुर चौकी अंतर्गत कल्ला गांव का कालिका प्रसाद (28) पुत्र स्व वृंदावन अपने घर से रिश्तेदारी में ठर्री गांव जाने के लिए 29 जून को निकाला था। वहां न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
कई रिश्तेदारी में पता लगाया इसके बाद भी जानकारी नहीं हुई। शुक्रवार को ठर्री गांव के किसान राजकुमार के खेत में बने एक कुएं में शव पड़ा था। मृतक के रिश्तेदारों ने शव को पहचान लिया। उन्होंने परिवार के सदस्यों को जानकारी दी। चौकी इंचार्ज शिवरामपुर अजीत सिंह मौके पर पहुुंचकर शव को कुएं निकलवाया। शव के साथ मृतक की साइकिल भी रस्सी से बंधी हुई थी।
जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव गल जाने से कहा चोट लगी यह समझ में नहीं आ रहा है। पत्नी नथिया का रो रोकर बुरा हाल है। 2 पुत्र व एक पुत्री है। चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि हत्या करने की आशंका है। शव गल गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। इस मामले में अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।