फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी का किया विरोध तो मारा पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के कुचारम गांव निवासी मनोरमा उर्फ बिट्टू पत्नी छोटेलाल ने उच्चाधिकारियों को लिखे पत्र में बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। दहेज को लेकर ससुराल के लोगों ने मारापीटा और घर से निकाल दिया है।
विज्ञापन

तब से वह मायका ग्राम अंदौरा में माता-पिता के घर में रहती है। 29 जून को कुछ लोगों से जानकारी मिली कि पति छोटेलाल ने दूसरी शादी कर ली है। ऐसे में पिता के साथ 30 जून को पहुंची तो देखा कि ससुराल में दूसरी पत्नी मौजूद थी। जब विरोध किया तो पति छोटेलाल व अन्य ससुराली लोगों ने उसे तथा उसके पिता, भाई, मां को अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मांग की है कि रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें