फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे पर डंपर से टकराई डीसीएम, 18 मवेशी मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। झांसी- मिर्जापुर हाईवे पर रविवार सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के चकला राजरानी के पास घने कोहरे के चलते एक डीसीएम सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में डीसीएम में लदी 33 में से 18 मवेशियों की मौत हो गई। अन्य घायल हो गई। घायल मवेशियों का पशु अस्पताल में इलाज कराया गया। इस मामले में पुलिस ने डीसीएम चालक व चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि सुबह करीब सात बजे बेड़ी पुलिया की ओर से एक डीसीएम बांदा की ओर जा रही थी। चकला राजरानी के पास खड़े डंपर में पीछे से टकरा गई। इससे डीसीएम में लदी 35 मवेशी घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने पहुंचकर घायल मवेशियों को बाहर निकलवाया तो उसमें 18 मवेशियों की मौत हो चुकी थी। अन्य 15 मवेशियों का पशु डॉक्टर बुलाकर इलाज करवाया और ग्रामीणों के हवाले कर दिया, वहीं दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक वहां से भाग निकला। कोतवाल ने बताया कि डीसीएम के नंबर के हिसाब से मालिक व अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें