खुशी ने राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतियोगिता में मारी थी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जनपद में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतियोगिता 2025 की ओवरऑल परीक्षा में देशराज कृषक इंटर कॉलेज, कांड़ीखेरा की कक्षा 11 की छात्रा खुशी पांडेय ने बाजी मारी। उसे 100 में 100 अंक मिले। मुख्य अतिथि, एसपी अरुण कुमार सिंह ने टॉपर छात्रा खुशी पांडेय को लैपटॉप देकर पुरस्कृत किया। इनके अलावा जनपद के 200 मेधावियों को भी सम्मानित किया।
रविवार को ऑडीटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। एसपी ने कहा कि अभाव ग्रस्त सुविधा के बावजूद भी ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभाओं को निखार कर आगे बढ़ाने का काम बहुत ही प्रशंसनीय है। यहीं बच्चे आगे चलकर अपने जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। विशिष्ट अतिथि, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, डीआईओएस रविशंकर, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के संयोजक संतोष कुमार सिंह,शंकर प्रसाद यादव, हीरालाल सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया।