फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बहू व समधिन पर पांच लाख रुपये व 50 लाख के जेवर चोरी का आरोप

Mon, 09 Feb 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोर्ट के आदेश पर कर्वी पुलिस ने चोरी के मामले में बहू व समधिन पर प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों पर पांच लाख रुपये व 50 लाख के जेवर चोरी का आरोप है। यह मामला 30 अक्तूबर 2024 का है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली के पुरानी बाजार निवासी विवेक अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपने बेटे मोहित अग्रवाल की शादी नई दिल्ली के थाना सुभाष नगर के रजौरी गार्डन निवासी अजय अग्रवाल की बेटी श्रेया के साथ 17 जुलाई 2013 को हुई थी। आरोप है कि उसकी बहू का आचरण सही नहीं था। बेटे मोहित द्वारा समझाने पर भी उसकी आदत में सुधार नहीं आया। 30 अक्तूबर 2024 को उनके पिता स्व. हर स्वरूप अग्रवाल का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में शामिल होने को उनकी बहू श्रेया अग्रवाल व समधिन कल्पना अग्रवाल भी आईं थीं।आराम करने के बहाने दोनों एक कमरे में लेटी थीं।
परिवार के अन्य सदस्य कार्यक्रम में व्यस्त थे। आरोप है कि इसी बीच श्रेया और कल्पना उसके लॉकर से पांच लाख रुपये व 50 लाख के जेवर चोरी कर लिए और रात में ही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली चली गईं। रात में लॉकर खुला देख परिवार के लोग दंग रह गए। बहू श्रेया को फोन किया तो उसने रुपये व जेवरात ले जाना कबूला।
विज्ञापन

बाद में उसे लौटाने का भी वादा किया लेकिन वापस नहीं किए। इस मामले में वादी ने पुलिस में तहरीर दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने पर कोर्ट में शरण ली। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें