फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 20 अधिक समितियों में डीएपी खत्म, निराश होकर लौट रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



चित्रकूट। जिले की आधे से अधिक सहकारी समितियों में डीएपी खाद आने के दो दिन बाद ही खत्म हो गई है। जिससे किसान सहकारी समितियों से मायूस होकर लौट रहे हैं। जिन समितियों में खाद बांटी जा रही है वहां किसानों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है।

जिले में तीन दिन पहले करीब 1100 मीट्रिक टन डीएपी खाद आई थी। जिसके बाद प्रत्येक समिति को 400-400 बोरियां भेजी गईं। लेकिन समितियों को खाद भेजे जाने के दो दिन बाद ही 20 से अधिक समितियों में डीएपी खाद खत्म हो गई। जिन समितियों में खाद का वितरण किया जा रहा है वहां किसानों को मेला देखने को मिल रहा है। खाद के लिए किसान तड़के ही समितियों के बाहर लाइन लगाकर डट जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने खाद के वितरण के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा रखी है। किसान राजेश सिंह, महेश प्रसाद ने बताया कि बुआई का समय निकला जा रहा है। खाद नहीं मिल रही है। रैपुरा समिति में खाद लेने आए किसान कल्लू यादव, सुरेश पटेल ने बताया कि तड़के से ही केंद्र पर खाद लेने के लिए आ गए थे। दस बजे समिति का ताला खुला जिसके बाद लंबी लाइन में लगकर दोपहर बाद खाद मिल पाई। खप्टिहा में खाद ले रहे किसान महेश प्रसाद ने बताया कि खाद के लिए लाइन में खड़े किसानों के बीच धक्का मुक्की होती रही। सहकारिता विभाग के निबंधक आरके शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को जिले के रैपुरा, औदहा, छीबो, खप्टिहा, पूर्वी पताई व गाहुर समितियों में खाद का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें