सरैंया। कोतवाली अंतर्गत खरौंध गांव के चौकीपुरवा में एक महिला को घर में रखा पंखा चालू करते समय करंट लग गया। जिससे वह बेहोश हो गई। जब परिजन जिला अस्पताल ले गये तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
खरौंध गांव की चौकीपुरवा गांव शुक्रवार की शाम 4 बजे घर में रखे फैन को मंटू (26) पत्नी कै यरा चालू किया। जिसमें करंट आने से वह चिपक गई। जमीन में गिरकर बेहोश हो गई। उसी के ऊपर पंखा भी गिर गया। जब कमरे के अंदर पति गया तो बिजली की आपूर्ति बंद कर मंटू को जिला अस्पताल लाये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।शव को परिजन अपने घर ले गये हैं। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य मजदूरी करते है। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। संवाद