फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः करंट लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। कोतवाली क्षेत्र के कसहाई गांव में कूलर चलाते समय एक महिला करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे जिला अस्पातल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कसहाई गांव के रामकृपाल पुरवा निवासी मायादेवी (30) पत्नी महेश सिंह रविवार दोपहर को घर में अकेली थीं। तभी करीब 12 बजे कूलर चलाते समय वह करंट से झुलस गईं। घटना के समय परिवार के सदस्य मजदूरी के लिए गए थे।
विज्ञापन

जेठ बिंदेश्वरी प्रसाद जब घर पहुंचे, तो मायादेवी कूलर के पास बेहोश पड़ी मिलीं। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महिला की एक लड़की है। पति मजदूरी करता है। उसका मायका सुरौली गांव में है। मायके वालों और पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें