फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः नवजात की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के सोनेपुर गांव स्थित एक प्राइवेट अस्पताल मेें प्रसव के दौरान महिला व उसके नवजात की हालत खराब हो गई और कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि अस्पताल में झोला छाप काम करते है। इसी वजह से नवजात बच्ची की मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे सतना रेफर कर दिया।
शहर के जगदीश गंज निवासी रोहित अग्रवाल पत्नी सोनिया को प्रसव के लिए शनिवार रात को सोनेपुर गांव स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल स्टाफ की लापरवाही से नवजात की मौत और महिला की हालत खराब हुई है। पति रोहित अग्रवाल ने बताया कि अभी पत्नी का इलाज चल रहा है। हालत सही होने पर प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें