फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: फ्री बस सेवा में भीड़ बढ़ी, व्यवस्थाएं छोटी

Fri, 28 Aug 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 28 सीकेटीपी-10- बस स्टॉप में भरे पानी से होकर निकलते यात्री। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की शासन की पहल यात्रियों के लिए राहत के बजाय परेशानी का सबब बन गई। चित्रकूट डिपो से अतिरिक्त बसें चलाए जाने के बाद भी यात्रियों की भीड़ के आगे सारी व्यवस्थाएं छोटी पड़ गईं।
विज्ञापन

बेड़ी पुलिया स्थित रोडवेज बस स्टॉप की हालत सबसे खराब रही। प्रवेश द्वार से लेकर निकास द्वार तक जलभराव रहा। यात्रियों को बस पकड़ने के लिए घुटने भर पानी से होकर गुजरना पड़ा। वहीं शहर के अस्थायी बस स्टॉप पर बारिश से बचने के लिए न तो शेड की व्यवस्था थी और न ही बैठने की। बारिश के बीच महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर घंटों बस का इंतजार करती रहीं।
फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, बांदा, महोबा, हमीरपुर समेत सभी रूटों की बसें डिपो से ही खचाखच भरकर आ रही थीं। बस स्टॉप पर पहुंचते ही बसों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी। कई महिलाएं भीड़ के कारण बस में चढ़ ही नहीं सकीं और अगली बस के इंतजार में घंटों खड़ी रहीं।
विज्ञापन

वहीं, चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की खूब भीड़ रही। सुबह से ही बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पहुंचने लगे। भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। आरपीएफ के जवानों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया। जीआरपी के भी जवान मुस्तैद रहे।
-
सात अनुबंधित बसों से 2700 यात्रियों ने किया मुफ्त सफर
चित्रकूट डिपो से सात अनुबंधित बसें बांदा, प्रयागराज, महोबा और हमीरपुर रूट पर संचालित की जा रही हैं। बृहस्पतिवार से शुरू हुई मुफ्त बस सेवा के तहत करीब 2700 यात्रियों ने यात्रा की। भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से दूसरे डिपो की बसों को भी संबद्ध कर चलाने की कवायद की गई।



-
बोली महिलाएं-व्यवस्थाएं कम पड़ गईं
प्रयागराज जाना था, एक घंटे से अधिक समय से बस स्टॉप पर खड़ी रही, लेकिन कोई भी बस ऐसी नहीं आई। मुफ्त यात्रा की सुविधा अच्छी है लेकिन व्यवस्थाएं कम पड़ गईं।
सुषमा देवी, तरौहा
-
शहर की कामनी सिंह ने बताया कि बसें पहले से ही भरी हुई आ रही हैं। इनमें पैर रखने तक की जगह नहीं है। सुबह से बारिश हो रही है, लेकिन अस्थाई बस स्टॉप पर छाया की कोई व्यवस्था नहीं है।
-
बोले जिम्मेदार

रोडवेज बस स्टॉप में जलभराव को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से सड़क किनारे नाला निर्माण के लिए कहा गया है। नाला क्षतिग्रस्त होने के कारण बस स्टॉप के अंदर पानी भर रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरे डिपो की बसों को भी संबद्ध कर मंगवाया जा रहा है। -प्रेमलाल, इंचार्ज बस स्टॉप।

फोटो 28 सीकेटीपी-10- बस स्टॉप में भरे पानी से होकर निकलते यात्री। संवाद

फोटो 28 सीकेटीपी-10- बस स्टॉप में भरे पानी से होकर निकलते यात्री। संवाद

फोटो 28 सीकेटीपी-10- बस स्टॉप में भरे पानी से होकर निकलते यात्री। संवाद

फोटो 28 सीकेटीपी-10- बस स्टॉप में भरे पानी से होकर निकलते यात्री। संवाद

फोटो 28 सीकेटीपी-10- बस स्टॉप में भरे पानी से होकर निकलते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें