फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर थाने में दो महिलाओं की पिटाई

Wed, 08 Mar 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
बागपत के केतीपुरा मोहल्ले में डकैती के बाद भयभीत परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महिला दिवस पर जहां पूरे विश्व में महिलाओं का सम्मान हो रहा था वहीं, कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर चौकी और बाद में महिला थाने में दो महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस अधिकारियों ने मारपीट के आरोप नकारे हैं जबकि निवर्तमान विधायक व सपा जिलाध्यक्ष ने पूरे मामले में पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बुधवार को शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के रैपुरवामाफी निवासी गुलाबी महिला बाल विकास की अध्यक्ष अफसाना पत्नी नूर मोहम्मद और बगलई निवासी आशादेवी पत्नी नत्थू ने कोतवाली में बताया कि जांच के नाम पर महिला थाना पुलिस व शिवरामपुर चौकी पुलिस कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। यहां तक कि एक राजनीतिक दल के  लिए प्रचार करने व वोट देने के नाम पर निर्वस्त्र कर थाने के अंदर पीटा गया है। जानकारी होते ही सपा के निवर्तमान विधायक वीर सिंह पटेल और जिलाध्यक्ष अनुज कुमार यादव कोतवाली पहुंचे।

पीड़ित महिलाओं ने जनप्रतिनिधियों के सामने रोते हुए पूरी दास्तां बताई। सदर विधायक ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को देकर जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराने को कहा। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी की कार्यकर्ता को पीटा गया है। पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। इस घटना के बारे मेें कोतवाल से रिपोर्ट लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें