फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित पटेल गैंग के दो इनामी डाकू पकड़े गए

Mon, 10 Jul 2017 11:42 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
शराब की भट्ठी तोड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। जिले की सीमा से लगे थर पहाड़ पर तीन ग्रामीणोें को फूंकने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सोमवार को ललित पटेल गैंग के दो डाकुओं को धर दबोचा है। इसमें एक पांच हजार तो दूसरा 10 हजार का इनामी है, जबकि इनका सरगना ललित पटेल 30 हजार का इनामी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि सप्ताहभर पहले जिली की सीमा से लगे थर पहाड़ पर तीन ग्रामीणों को अपहरण के बाद ललित पटेल गैंग ने फूंक दिया था। इसके बाद मध्य प्रदेश के नया गांव थाना पुलिस और यूपी पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया था। सोमवार को पुलिस ने मध्य प्रदेश के नयागांव थाना क्षेत्र के मोहकमगढ़ मौरंग खदान भैरम बाबा के पहाड़ के पास से दो डाकुओं को दबोचने का दावा किया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया डाकू बालापुर कर्वी निवासी लल्ली उर्फ ललित पुत्र सूरजपाल पटेल पर 10 हजार और थर पहाड़ निवासी सूरज मवासी उर्फ करिया पुत्र हग्गड़ पर पांच हजार का इनाम घोषित है। सतना एसपी मिथलेश कुमार ने बताया कि तिहरे हत्याकांड से लेकर शव जलाने की घटना के दौरान दोनों मौजूद थे। इन दोनों डकैतों के जरिए गैंग की गतिविधियों की जानकारी मिली है। पक़ड़े गए दोनों डाकुओं पर नयागांव व बरौंधा थाना क्षेत्र में अपहरण, हत्या व फिरौती वसूलने के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें