फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

Sun, 26 Apr 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीश गंज में रविवार को चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने घर से लाखों का माल उड़ा दिया। गृहस्वामी परिवार के साथ  अपने दूसरे घर गया था। चोर लगभग दस लाख रुपए का सामान और जरूरी कागजात ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गृहस्वामी ने चोरों का सुराग देने वालों को नकद इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


जगदीश गंज निवासी भोला प्रसाद पुत्र कल्लू प्रसाद ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट कराई है। उसका कहना है कि वह सपरिवार दूसरे घर में चला गया था और चोरों ने घर सूना पाकर दिनदहाड़े लाखों का सामान पार कर दिया।

उनका दावा है कि लगभग दस लाख का माल चोरी गया है। भोला प्रसाद ने बताया कि शनिवार को वह अपना दूसरा मकान बनवाने के लिए सपरिवार संतोषी माता मंदिर के पास गए थे। दोपहर दो से तीन बजे के बीच किसी ने घर का सारा सामान पार कर दिया।
विज्ञापन


चोरों ने पत्नी कुंतीदेवी, बहू आराधना, पुत्री माया के जेवरात और नगदी ले गए । चोरों ने सरकारी कागजात भी पार कर दिए। इसमें पासबुक, रिजल्ट कार्ड आदि भी हैं। उन्होंने कहा कि जो भी इस चोरी का सुराग देगा उसे इनाम दिया जाएगा। पुलिस का कहना था कि तहरीर मिली है, मुकदमा लिख लिया गया है। तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें