फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्सी से गला घोंटकर मार डाला गया वीरू

Sun, 11 Dec 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन
युवक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए तीन सदस्यीय अलग टीम बनाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माना गया है कि युवक की रस्सी से गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन



    गौरतलब है कि राजापुर थानाक्षेत्र के सरधुआ गांव में अन्नवीर सिंह उर्फ वीरू की शुक्रवार की रात को उसी के गांव के लोगाें ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। जिसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद को पकड़ा है। जबकि तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

रविवार को थानाध्यक्ष हवलदार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया कि युवक की हत्या रस्सी से गला दबाकर ही की गई है। बरामद रस्सी को भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पकड़े गए आरोपी को सोमवार को जेल भेजा जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग तीन टीमें बनाई गई हैं। कई स्थानों पर छापेमारी की गई लेकिन सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें