फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुड़वां बच्चों के हत्यारों को फांसी दो का नारा लगाते हुए दी जान

Sat, 02 Mar 2019 10:57 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव जुड़वां बच्चों के हत्यारों को फांसी दो का नारा लगाते हुए दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जानकीकुंड के रघुवीर मंदिर में तैनात निजी सुरक्षाकर्मी सदर कोतवाली के कोलगदिहया निवासी श्रीराम ने डयूटी के दौरान अचानक छत से छलांग लगा दी। नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल सुरक्षाकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छलांग लगाने के पूर्व उसने जुडवा बच्चों के हत्यारों को फंासी दो व भारत माता की जय के नारे भी लगाए थे।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम को नयागांव मप्र थानाक्षेत्र के जानकीकुंड में स्थित रघुवीर मंदिर में 10 साल से अधिक समय से तैनात प्राइवेट सुरक्षाकर्मी श्रीराम ने अचानक मंदिर की छत पर जाकर नीचे छलांग लगा दी। अंधेरा होने के कारण छत पर और कौन मौजूद था यह तो कोई नहीं देख पाया लेकिन उसके चिल्लाने के बाद जमीन पर गिरने की आवाज सुनकर कई लोग वहां पहुंचे। लहूलुहान बेहोशी हालत में जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के पीछे कारण की जानकारी नहीं हो  सकी है लेकिन नारे लगाने के कारण यह माना जा रहा है कि हाल ही में इस क्षेत्र से अपहृत जुड़वा बच्चों की हत्या से वह विचलित था। गौरतलब है कि जुडवा बच्चों के अपहरण से लेकर हत्या तक के मामले में मास्टर मांइड पदमकांत शुक्ला के पिता रामकरण इसी मंदिर के पुजारी थे। जिन्हे चार दिन पूर्व नौकरी से निकाला गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में चर्चा है कि यह मौत संदिग्ध है। इसकी हत्या कराए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें