फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

Mon, 06 Mar 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कछारपुरवा में एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

 गांव की 24 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि रविवार की शाम को वह घर में अकेली थी। उसके परिजन पड़ोस में चल रहे तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे। इसी बीच गांव का शिवप्रताप सिंह (22) पुत्र इंद्रजीत सिंह उसके घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह भाग गया। घटना की जानकारी महिला ने पति व परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


     कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी तीन बार गांव में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना को अंजाम दे चुका है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें