कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच क्रिया के बाद घर लौट रही छात्रा के साथ युवक ने छेड़खानी की। बुरी नीयत से उसे खेत की ओर खींचने का प्रयास किया, छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। सूचना के बावजूद कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
इंटरमीडिएट की छात्रा ने आरोप लगाया कि 19 अप्रैल की शाम को वह शौच क्रिया के बाद खेत से घर की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में मौजूद गांव के एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर खेत की ओर खींच लिया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला।
गुरुवार को छात्रा की मां ने बताया कि 20 जुलाई की सुबह कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। गुरुवार को दिनभर कोतवाली में मां पुुत्री के साथ बैठी रही। इस मामले में कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जिसकी जांच के लिए गांव एसआई व एक कांस्टेबिल को भेजा गया है। आरोपी को कोतवाली बुलाया गया है। गुरुवार की रात तक आरोपी नहीं आएगा, तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।