फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक ने किशोरी को मारी टक्कर, मौत

Thu, 21 Jul 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बड़ी बहन संग गुरुवार सुबह अटरिया कस्बे दवा लेने गई किशोरी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बड़ी बहन बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन


दोनों हाईवे पार कर रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पुलिस व परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। 

धरावां गांव निवासी विनोदिनी (17) पुत्री शिव कुमार रावत गुरुवार सुबह अपनी बड़ी बहन सीमा के साथ अटरिया कस्बे दवा लेने गई थी। दवा लेने के बाद विनोदिनी अटरिया चौराहे पर हाईवे पार कर रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में विनोदिनी की बहन सीमा बाल-बाल बच गई। विनोदिनी को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। घटना के बाद लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस व परिवारीजन भी पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें