फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वर्षीय बालिका का अपहरण!

Tue, 11 Apr 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
अपहृत बालिका फाइल फोटो - फोटो : amarujala
विज्ञापन
छह वर्षीय बालिका का अपहरण!
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

चित्रकूट। घर के बाहर खेल रही छह वर्षीय मासूम बालिका अचानक गायब हो गई। जानकारी होते ही परेशान परिजनों ने आस पास सभी स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताकर कोतवाली में तहरीर दी है।

        जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को जिले की सीमा से सटे बदौसा निवासी सुरेश सोनकर ने बताया कि उसकी छह साल की बेटी अंशिका घर के बाहर खेल रही थी। अचानक वह गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसे कुछ लोग चित्रकूट जिले की सीमा से जुड़े भरतकूप के जंगलों की तरफ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने बदौसा व भरतकूप के साथ शहर कोतवाली में सूचना दी। कोतवाल साजिद अली खान ने बताया कि जंगल में पुलिस बल बालिका की तलाश में भेजा गया है। पीड़ित परिजनों ने बालिका के अपहरण की आशंका जताई है। बालिका का भाई जिले का पत्रकार भी है। पत्रकार अखिलेश सोनकर ने बताया कि बहन  के अपहरण की आशंका है। जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें