फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से सात बीघे की फसल राख

Fri, 31 Mar 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
आग लगने के बाद जली पड़ी फसल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट होने से दो किसानों की सात बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों की मदद से ही आग पर काबू पाया जा सका। पहाड़ी थानाक्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव में गुरुवार सुबह एक खलिहान के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट हो गई। इससे रामनरेश सिंह की फसल में आग लग गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एक घंटे के प्रयास पर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लगभग चार बीघे की फसल जल गई। रैपुरा थाना क्षेत्र के बसिला गांव में किसान रामलाल के खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने जब तक  आग पर काबू पाया तब तक तीन बीघे की फसल का जल चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों स्थानों पर फायर बिग्रेड को सूचना दी गई लेकिन समय से वाहन नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें