फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड्स कंपनी की डायरेक्टर और एमडी पर मुकदमा

Fri, 31 Mar 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर (बदायूं)।
विज्ञापन
court shimla
विज्ञापन
धान खरीदने के बाद नहीं किया 2.2 करोड़ भुगतान
विज्ञापन

हापुड़ की है राइस मिल
कस्बा निवासी कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी के संचालक राजीव कुमार गुप्ता ने हापुड़ की एक फूड्स कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कंपनी ने उससे करीब 2.37 करोड़ रुपये का धान खरीदा था। इसमें सिर्फ 35 लाख रुपया भुगतान किया गया है। 
विज्ञापन

राजीव का आरोप है कि दिसंबर 2014 में फूड्स कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर उनके पास आए थे। इस दौरान दोनों के बीच धान खरीद पर बात हुई थी। राजीव गुप्ता ने छह जनवरी से 14 फरवरी 2015 तक करीब 2.37 करोड़ रुपये की धान की सप्लाई की। उसके लिए सिर्फ 35 लाख रुपये का ही भुगतान किया गया। बार-बार तगादा करने के बाद भी बकाया भुगतान नहीं किया गया। राजीव का कहना कि कंपनी पर उनका मय ब्याज करोड़ों रुपया बाकी है। रुपये मांगने पर कंपनी डायरेक्टर और मैनजिंग डायरेक्टर ने उनको जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर इंद्रेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें