फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकअप का ताला तोड़ भागे दो जमानतगीर

Mon, 04 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
इसी लॉकअप का ताला तोड़कर भागे दो जमानतगीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट। कोर्ट के आदेश के बावजूद जमानत न भरने और हाजिर न होने पर आरोपी की जमानत लेने वाले दो जमानतगीर रविवार रात सदर तहसील परिसर के लॉकअप का ताला तोड़कर भाग निकले। दोनों अपने साथ ताला भी ले गए। जबकि उसी लॉकअप में तीसरा जमानतगीर सोता रहा। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। नाजिर की तरफ से भागे दोनों जमानतगीरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर निवासी दिनेश नवना की जमानत एक साल पहले अपर जिला सत्र न्यायाधीश (त्वरित न्यायालय) के यहां से चितरागोकुलपुर निवासी घनश्याम (55), सीतापुर ग्रामीण निवासी मोहन (52) और चकलाराजरानी निवासी भगवानदीन सिंह ने 40-40 हजार में ली थी। अदालती आदेश के बावजूद मुख्य आरोपी दिनेश हाजिर नहीं हुआ और जुर्माना भी नहीं भरा।

जिस पर तीनों जमानतगीरों के खिलाफ 20 फरवरी 2016 को आरसी जारी कर दी गई। तहसीलदार एके सिंह ने बताया कि रविवार को तीनों जमानतगीरों को घर से पकड़कर तहसील परिसर में बने लॉकअप में रखा गया था। देर रात घनश्याम और मोहन लॉकअप का ताला तोड़कर भाग निकले। तीसरा जमानतगीर भगवानदीन सोता ही रह गया। आरोपी लॉकअप का ताला भी साथ ले गए।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह नायब तहसीलदार हर्षवर्धन सिंह और नाजिर इंद्र प्रवीण सिंह को दोनों के भागने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मौके पर सदर एसडीएम रजनीश मिश्रा और तहसीलदार भी पहुंचे। तीसरे जमानतगीर ने बताया कि वह सो रहा था। उसी समय दोनों भाग गए। कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि नाजिर की तहरीर पर भागे दोनों आरोपी जमानतगीरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें