फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग की सूचना से हलकान रही पुलिस

Mon, 04 Apr 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
Firing - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
शहरी इलाके में कई जगह फायरिंग होने की सूचना से पुलिस हलकान रही। कई जगहों पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पता लगा कि फायरिंग होने की महज अफवाह फैलाई गई थी।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि शहर में नाका सतरिख व घंटाघर के पास गोली चल गई है। यह बात सुनते ही सिटी चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह व सिपाही विनय सिंह, संतोष सिंह आदि पुलिस टीम के साथ घंटाघर पर मौके पर पहुंचे तो वहां का माहौल सामान्य दिखा।

इसके बाद पता लगा कि नाका सतरिख के पास का मामला है लेकिन पुलिस को वहां भी कुछ भी नहीं मिला। गोली चलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस कई घंटों तक परेशान रही। जब पता लगा कि कहीं भी गोली चली नहीं है, यह महज अफवाह फैलाई जा रही है तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गोली चलने की बात पर शहर लोगाें में भी काफी चर्चा होती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें